बिजली खंभा से टकराने पर वैन क्षतिग्रस्त, सात बच्चों को लगी चोंट
बिजली खंभा से टकराने पर वैन क्षतिग्रस्त, सात बच्चों को लगी चोंट
बिजली खंभा से टकराने पर वैन क्षतिग्रस्त, सात बच्चों को लगी चोंट
कोरबा : दीपका क्षेत्र में स्कूल से बच्चों को घर छोडने जा रही एक मारूति वैन खंभा से जा टकराई। घटना में वैन में सवार सात बच्चों को चोंट लगी। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
घटना दीपका थाना अंतर्गत प्रगतिनगर में शनिवार को हुई। दीपका क्षेत्र में सेंट थामस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को घर से लाने व छोडऩे के लिए वैन लगी हुई है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे वैन में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। दीपका क्षेत्र के स्नेह मिलन भवन के पास वैन पहुंची थी, तभी चालक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभ से जा टकराई। घटना के बाद अफरा- तफरी मच गई। राहगीरों ने वैन में सवार बच्चों को किसी तरह बाहर निकला। कुछ बच्चों को चोंट लगने पर उपचार के लिए दीपका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। खंभे से टकराने के बाद वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो अंदर दब गया। घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस स्थल पर पहुंच गई और चालक तथा वाहन का जब्त कर थाना ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान वाहन से उससे अनियंत्रित हो गया और बिजली खंभा से जा टकराया। घटना के बाद पता चला कि चालक नाबालिग था और उसके पास लाइसेंस सभी नहीं था। बहरहाल दीपका पुलिस मामले में अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रही है।




