विकासनगर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, लोगों ने लिया मतदान करने का संकल्प
विकासनगर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, लोगों ने लिया मतदान करने का संकल्प
विकासनगर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, लोगों ने लिया मतदान करने का संकल्प
कोरबा : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर पालिक निगम द्वारा विकासनगर कुसमुंडा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की दिशा में जागरूक किया गया। साथ ही मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग सहित छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नाटक, रैली, नारा लेखन निबंध, भाषण, पोस्टर व अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासनगर कुसमुडा में अपर आयुक्त विनय मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ हीमतदाताओं से कहा गया कि अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए सात मई को मतदान अवश्य करें। इस अवसर पर उपायुक्त बीपी त्रिवेदी, कार्यपालन अभियंता आरके माहेश्वरी, जोन कमिश्नर एनके नाथ, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता राकेश मसीह एवं लीलाधर पटेल, यशवंत जोगी, प्रमोद जगत, गिरवर विश्वकर्मा, शिवबहादुर पटेल समेत निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने रैली समापन के पश्चात उपस्थित मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए मतदाता शपथ ग्रहण कराया। उपस्थित लोगों ने भी अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली।
