पत्नी ने शराब पीने के लिए नहीं पैसा, पति ने लगाई फांसी
पत्नी ने शराब पीने के लिए नहीं पैसा, पति ने लगाई फांसी
पत्नी ने शराब पीने के लिए नहीं पैसा, पति ने लगाई फांसी
कोरबा। शराब पीने के लिए पत्नी द्वारा पैसा नहीं दिए जाने पर नाराज पति ने फांसी लगा कर जान दे दी। उसकी लाश घर के मयार पर फंदे से लटकी मिली है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर क्षेत्र का है। यहां रहने वाले अशोक यादव 40 वर्ष बढ़ई का काम करता था। छोटे-मोटे काम लेकर पैसा कमाता था, लेकिन उस पैसे को शराब पीकर उड़ा देता था। इसलिए पत्नी को भी काम करना पड़ता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह 10 बजे लगभग अशोक यादव की पत्नी काम पर जा रही थी। इस दौरान अशोक ने शराब पीने के नाम से पैसे मांगे , पर पत्नी ने पैसा नहीं होने की बात कहते हुए काम से वापस लौटने के बाद पैसे देने का आश्वासन दिया। तब अशोक ने पत्नी के जाने के बाद फांसी लगा कर जान दे दी।मृतक अशोक यादव के स्वजन रामभुवन यादव ने बताया कि बच्चे स्कूल गए हुए थे। वहीं पति-पत्नी ही घर पर थे, जब उसकी पत्नी चीख-पुकार मचाने लगी, तब मौके पर पहुंचे। इस दौरान अशोक फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक अशोक यादव की एक लड़की और 2 लड़के हैं। इसमें बड़ी लड़की ने एक साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। रोजी-मजदूरी कर पत्नी ने परिवार का भरण पोषण करती है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
