कोरबा
Trending

2360 लाख टन माल लदान कर एसईसीआर ने अर्जित किया 29490 करोड़ राजस्व

2360 लाख टन माल लदान कर एसईसीआर ने अर्जित किया 29490 करोड़ राजस्व

कोरबा। हर वर्ष माल लदान और सकल अर्जन के क्षेत्र में अपने सारे रिकार्ड तोड़ने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) जोन ने वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वाधिक माल लदान एवं सकल अर्जन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2360.2 लाख टन माल लदान किया है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से लगभग 21.4 मिलियन टन अधिक है । प्रतिशत में यह वृद्धि 10 प्रतिशत की रही है। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 2140 लाख टन माल लदान का किया गया था। इसी प्रकार 29490 करोड़ रुपये का आरंभिक राजस्व अर्जित किया,जो कि पूरे भारतीय रेलवे में सर्वाधिक है । इसके साथ ही आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं में बेहतर कार्य किए गए।भारतीय रेलवे में दूसरे स्थान पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रहा, पर राजस्व अर्जन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का प्रथम स्थान

Related Articles

Back to top button