Uncategorizedकोरबा
Trending
ननकी, रेणुका, जोगेश व विकास बने लोकसभा समन्वयक व सहसमन्वयक
ननकी, रेणुका, जोगेश व विकास बने लोकसभा समन्वयक व सहसमन्वयक


ननकी, रेणुका, जोगेश व विकास बने लोकसभा समन्वयक व सहसमन्वयक
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है, ताकि पार्टी हित में कार्य कर सकें। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोकसभा समन्वयक एवं सह-समन्वयकों की नियुक्ति की है। इसमें कोरबा लोकसभा के लिए समन्वयक पद पर वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को बनाया गया है। वहीं सह- समन्वयक के लिए पूर्व महापौर जोगेश लांबा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो की नियुक्ति की है। सभी पदाधिकारियों को अपना कार्य जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर चुनाव में अहम भूमिका निभाने कहा गया है।



