बीएमएस में हुए शामिल दीपका क्षेत्र में इंटक के कई पदाधिकारी
बीएमएस में हुए शामिल दीपका क्षेत्र में इंटक के कई पदाधिकारी

बीएमएस में हुए शामिल दीपका क्षेत्र में इंटक के कई पदाधिकारी
कोरबा। साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) दीपका क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में इंटक श्रमिक संगठन के अनेक पदाधिकारी ने भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) में प्रवेश लिया। दीपका स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर महासंघ के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर, उपाध्यक्ष मजरुल हक अंसारी, कंपनी संचालन समिति सदस्य सुजीत कुमार सिंह, संगठन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा व महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी के अलावा दीपका क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान दीपका क्षेत्र के श्रमिक संगठन इंटक से क्षेत्रीय जेसीसी, सेफ्टी, वेलफेयर एवं इकाई के पदाधिकारी समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने बीएमएस श्रम संगठन के रीति नीति व कार्यकलापों से प्रभावित होकर प्रवेश लेते हुए सदस्यता ग्रहण की। इसमें प्रमुख रूप से मनोज कुमार सिंह जेसीसी सदस्य, अनिल सिंह एच क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य शामिल हैं। इन्हें बीएमएस के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र प्रदान कर सदस्यता दिलाई। साथ ही संगठन के नीति अनुरूप कार्य कर मजबूत बनाने का आह्वान किया।



