Uncategorizedकोरबा

अग्रवाल सभा का द्विवार्षिक चुनाव, नहीं बनी सहमति

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर होगा सीधा मुकाबला

अग्रवाल सभा का द्विवार्षिक चुनाव, नहीं बनी सहमति
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर होगा सीधा मुकाबला

कोरबा। वर्ष 2024-2026 के लिए अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों के चुनाव में प्रत्याशियों के मध्य सहमति नहीं बन सकी। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा, तो उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए सीधी आमने- सामने मुकाबला होगा। 917 मतदाता दो अप्रैल को मतदान कर नए पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए रविवार को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री, जमा लेने की प्रक्रिया के साथ स्क्रूटनी किया गया। इसके बाद सूची जारी की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल राजू शरद सौरभ, विनोद अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल तथा एसके अग्रवाल दावेदार रहे। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी शिव कुमार अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल व पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए भी तीन प्रत्याशी राकेश कुमार अग्रवाल, रमन अग्रवाल व गोपाल कुमार अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण करने के पहले समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा प्रत्याशियों से चर्चा कर सहमति बनाने का प्रयास किया, ताकि चुनाव की नौबत न आ सके, पर किसी भी पद के लिए सहमति नहीं बन सकी। हालांकि इस दौरान तीनों पद से एक- एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। इसमें अध्यक्ष पद से विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद से पवन कुमार अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष पद से गोपाल कुमार अग्रवाल ने नाम वापस लिया। चुनाव अधिकारी छेदीलाल अग्रवाल ने दावेदारों की अंतिम सूची जारी की, इसके तहत अध्यक्ष पद के लिए अब मैदान में राजेंद्र अग्रवाल शरद सौरभ, शिवकुमार अग्रवाल दर्री रोड
तथा एसके अग्रवाल अधिवक्ता के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र कुमार अग्रवाल (राजश्री) व शिव कुमार अग्रवाल (मार्डन एग्रो) तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) तथा रमन अग्रवाल (बंटी) के मध्य सीधी टक्कर होगी। अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अग्रसेन भवन में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। दो अप्रैल को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके एक घंटे बाद मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button