Uncategorizedकोरबा

आधुनिक नारी घर के साथ ही संभालती है अपना कार्यक्षेत्र

आधुनिक नारी घर के साथ ही संभालती है अपना कार्यक्षेत्र

कोरबा । डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पूर्व में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारी महिलाओं द्वारा बनाई गई वर्किंग वूमेंन यूनिटी संगठन द्वारा सीनियर क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक उत्पादन डा हेमंत सचदेवा, कोरबा पूर्व प्रेरणा महिला मंडल कि अध्यक्षा सविता सचदेवा, आकृति महिला मंडल मड़वा की अध्यक्षा निवेदिता बंजारा एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव कंसल, एलएन सूर्यवंशी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डा एससी खरे एवं प्रेरणा महिला मंडल की उपाध्यक्षा अल्का कंसल, प्रियंका सूर्यवंशी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि डा. सचदेवा कहा कि उपस्थित सभी महिला शक्ति को मेरा नमन एवं आप सभी इसी तरह आगे बढ़ते रहे। सविता सचदेव ने कहा कि आज की नारी, आधुनिक नारी जो घर भी संभालती है, अपना कार्यक्षेत्र भी संभालती है, मां अन्नपूर्णा भी है, मां लक्ष्मी भी है और मां सरस्वती भी है। हम महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे आना आवश्यक है। इससे वे आगे बढ़ेंगे और उनके आत्म विश्वास में अभिवृद्धि होगी। निवेदिता बंजारा ने स्वरचित हृदयस्पर्श कविता के माध्यम से बताया की नारी ही मां का रूप लेकर बनती जननी, बहन का रूप लेकर बांधती है राखी, बेटी का रूप लेकर बनती है सखी। इस अवसर पर संजीव कंसल, एलएन सूर्यवंशी, डा खरे ने अपने-अपने विचार रखे। वर्किग वूमेंन युनिटी द्वारा संयंत्र से सेवा निवृत्त हो रही महिला कर्मचारियों का सम्मान के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए भी महिलाओं को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ठेका श्रमिक महिलाओं का भी सम्मान किया गया। वर्किंग वूमेंन यूनिटी की कार्यकारिणी संरक्षिका अंजना कुजुर, राजेश्वरी रावत, अध्यक्षा मालती जोशी, उपाध्यक्षा उर्मिला बनाफर, श्रद्धा पिल्लई, सहसचिव मंजू चैहान नीलम शर्मा, कोषाध्यक्ष शकुंतला सिंह, क्रीड़ा सचिव रंजना फृटाने, संध्या रानी, सास्कृतिक सचिव आशा साहू, हेमलता गुरूपंच, कार्यकारिणी सदस्य सत्यवती अग्रवानी, वंदना बरेठ, हेमलता नारंग, रेनुका तिर्की, स्मृति राठौर, सारिका चंद्राकर, धनेश्वरी साहू, अंजली सोनी, चंचल कावड़े, देवकी पटेल, सविता पांडे उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सुमन सोमानी व आभार प्रदर्शन नीलम शर्मा ने किया। ।

Related Articles

Back to top button