कोरबा
Trending

सीसीटीवी कैमरा लगाएं और रखें प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी

कटघोरा थाना प्रभारी ने बैंकों व ज्वेलर्स संचालकों की ली बैठक

सीसीटीवी कैमरा लगाएं और रखें प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी

कटघोरा थाना प्रभारी ने बैंकों व ज्वेलर्स संचालकों की ली बैठक

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। इसके साथ ही पुलिस अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने नगर में संचालित बैंक शाखा प्रभारियों व ज्वेलर्स संचालकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी बैंक शाखाओं, प्रभारियों व ज्वेलर्स दुकानों में अनिवार्य रूप से अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा लगाने और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी तैनात करने कहा। साथ ही बैंक व दुकानों के बाहर पार्किंग एरिया तथा रोड को कवर करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। मुख्य शाखा से नगदी केश लाने ले जाने के दौरान सशस्त्र गार्ड आवश्यक रूप से रखने, उठाईगिरी रोकने के लिए बैंको के आसपास लगने वाले ठेला को हटाने, बैंक के सुरक्षा गार्ड को बैंक परिसर में लगातार घूमने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने पैसा निकालने वाले ग्रामीणों को पैसा ले जाते समय रास्ते में कहीं भी नहीं रुकने तथा सीधे घर जाने की समझाइश देने और बैंक में आने जाने वाले ग्राहकों के लिए पंजी संधारण करने बैंक प्रबंधकों से कहा। साथ ही बैंक व ज्वेलर्स दुकान संचालकों को समझाइश दी कि दुकान व बैंकों में टोपी व मास्क लगाकर भीतर प्रवेश न करने दे तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति आसपास या बैंक या दुकान में देखें तो तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना में दें।

Related Articles

Back to top button