समूह की महिलाएं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को पहुंचा रही आज की युवा पीढ़ी को
पारंपरिक व्यंजनों से झलकती है छत्तीसगढ़ की संस्कृति
समूह की महिलाएं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को पहुंचा रही आज की युवा पीढ़ी को
पारंपरिक व्यंजनों से झलकती है छत्तीसगढ़ की संस्कृति
कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे ने पाली तानाखार विधानसभा के चोटिया, पोडी- उपरोडा होते हुए कटघोरा पहुंची। जहां न्यू बस स्टैंड के पास पशु चिकित्सालय के प्रांगण में संचालित गढ़ कलेवा की श्रीया महिला स्वसहायता समूह से मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा सदस्य पांडे ने श्रीया महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नीलम सोनी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक व्यंजनों को आज की युवा पीढ़ी को पहुंचा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति झलकती है। समूह का कार्य देख सराहना करते कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र ने मोदी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने अनेक योजनाएं संचालित की है और इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश की हर महिला आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ रही है। श्रीया महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नीलम सोनी ने बताया कि समूह में 20 महिलाएं है और उन्होंने गढ़ कलेवा के संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि पशु चिकित्सालय के आधे प्रांगण में समूह द्वारा यह गढ़ कलेवा का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इसमें काफी समस्याएं आ रही है। पुराना भवन की छत ठीक न होने से पानी टपकता है, पीने के पानी की समस्या भी बनी रहती है। गढ़ कलेवा के सही संचालन के लिए शासन द्वारा दिए गए भवन के जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग समूह की अध्यक्ष नीलम सोनी ने मांग की। राज्यसभा सदस्य पांडे ने समूह की महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि चुनाव के बाद गढ़ कलेवा के उन्नयन का कार्य किया जाएगा।




