पाली में ओपन डांस प्रतियोगिता सात को
कोरबा। नगर पंचायत पाली के मादन रोड स्थित काली मंदिर के समक्ष नव वर्ष पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इसमें ओपन चैलेंज डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इस प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग में प्रतिभागी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। सीनियर वर्ग 16 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी में प्रथम इनाम 15000 रूपये, द्वितीय ईनाम 10 हजार रूपये, तृतीय ईनाम सात हजार रूपये, चतुर्थ ईनाम पांच हजार रूपये रखा गया है। वहीं जूनियर वर्ग में 16 वर्षे से कम उम्र के प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5001 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 4100 रूपये, तीसरा पुरस्कार 3100 रूपये, चतुर्थ पुरस्कार 2100 रुपए रखा गया है। दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता सात जनवरी को रात 7:30 बजे प्रारंभ होगी। इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए सीनियर वर्ग में प्रवेश शुल्क ग्रुप 301 रूपये, युगल 251 रूपये, एकल 201 रुपये जूनियर वर्ग में ग्रुप 251 रुपये, डबल 201 तथा एकल 101 रुपये रखा गया है।
