Uncategorized

नवरात्रि पर्व पर हवन पूजन के साथ कन्या भोज, भोग भंडारा का आयोजन 

 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )नवरात्रि पर्व पर नगर के सभी वार्डों में जगह जगह पर ज्वारा एवं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया। 9 दिन सेवा करने के बाद हवन पूजन, कन्या भोज, एवं भोग भंडारा का आयोजन किया गया। तहसील भाटा नवधा चौक के पास 19 मार्च से 27 मार्च तक देवी का आराधना किया गया। 26 मार्च के सायं हवन पूजन एवं 27 मार्च को सुबह कन्या भोज एवं भोग भंडारा का आयोजन किया गया ।जिसमें हजारों की संख्या में भोग प्रसाद ग्रहण किया गया। प्रतिदिन सुबह आरती एवं शाम को आरती के बाद भजन कीर्तन ,देवी गीत रात्रि तक चलता रहा । देवी गीत में संतोष साहू, लक्ष्मीन जायसवाल, पवन दास, कृष्णा दास ,श्याम बाई,काजल बाई के साथ उनके सहयोगी भी गायन में उपस्थित रहे। शिवशंकर जायसवाल, हेमलता सिदार मेडम, विनोद कुमार, रामविशाल, फेंकू यादव , विजय कोरवा, नर्मदा अंजू, शिव,पूजा, सरिता,प्रभा ,रानी,खुशबू, पप्पू,नेहा, कविता, कमलेश, एवं मोहल्ले वासियों का अथक सहयोग रहा।

इसी प्रकार छीर्रा , नवागांव ,चक चकवा, पुरानी बस्ती, जूलारी, dudga , कारखाना एवं अन्यइहले में भी देवी अराधना के बाद हवन पूजन के साथ कन्या भोज भोग भंडारा का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button