कोरबा
Trending

27 में केवल एक आवेदन का हुआ निराकरण, 30 हजार की वसूली

राजस्व विभाग का लगा शिविर में

27 में केवल एक आवेदन का हुआ निराकरण, 30 हजार की वसूली

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । तहसील कार्यालय प्रांगण में राजस्व विभाग का जन समस्या शिविर का आयोजन एसडीएम ऋचा सिंह के निर्देशानुसार, तहसीलदार भूषण मंडावी के उपस्थिति में किया गया। शिविर में उपस्थित किसानों में मुरारी लाल, एसएस जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार व अन्य किसानों को भी खेतिहर जमीन का भी तुरंत बी वन, पी टू जमीन की नकल भी दिया गया।
शिविर में कुल 27 आवेदन आए। जिसमे एक नामांतरण का आदेश तुरंत पारित किया गया। दर्जनों किसानों को बी वन व पी-टू नकल भी दिया गया। आवेदन में नामांतरण – 11 ,बटवारा – 3 ,सीमांकन- 01, भू अर्जन – 00, त्रुटि सुधार 00 व 15 एवं अन्य 12 आवेदन , कुल 27 आवेदन प्राप्त हुआ। डायवर्सन वसूली तीस हजार इक्कीस रुपए का किया गया। शिविर में तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी ने कहा की इस प्रकार के शिविर का आयोजन होने से किसानों को लाभ मिलता है। किसानों को पैसे एवम समय की बचत होती है। एक छत के नीचे सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहते है। जिस किसानों का लगान, डायवर्सन या अन्य भी भाटक जमा करना हो तो बैंक के मध्यम से जमा कर सकते है। जन समस्या शिविर में महेश्वर सिंह उइके नायब तहसीलदार, चंद्रा नायब तहसीलदार, प्रदीप राजपूत आर आई, वेदराम कौशिक आरआई, रीना महिपाल आरआई ,सुनील त्रिपाठी सहायक ग्रेड दो, मणि शंकर उपाध्याय सहायक ग्रेड दो, पूनम जायसवाल, केनेडी डिक्सेना एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button