यादव समाज के सामुदायिक भवन का महापौर राजकिशोर ने किया भूमिपूजन
यादव समाज के सामुदायिक भवन का महापौर राजकिशोर ने किया भूमिपूजन

कोरबा। सर्व यादव समाज जिला कोरबा इकाई मानिकपुर क्षेत्र में मुख्य अतिथि राजकिशोर प्रसाद महापौर नगर निगम द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित यादव सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया। अध्यक्षता नत्थूलाल यादव जिला अध्यक्ष सर्व यादव समाज जिला कोरबा ने की। विशिष्ट अतिथि संतोष राठौड़ ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद फूलचंद सोनवानी पार्षद मानिकपुर, सीताराम चौहान पूर्व पार्षद, तोखन यादव अध्यक्ष यादव समाज, नारायण कुर्रे अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, गीता यादव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ केदारनाथ यादव संरक्षक की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के संचालक चंद्रमणि यादव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मंगलूराम यादव उपाध्यक्ष बजरंग यादव ब्लाक अध्यक्ष, संजय यादव युवा अध्यक्ष, अरुण यादव, होरी लाल यादव, राजकिशोर यादव, सेदकुमार यादव, ज्योति यादव, सुनीता यादव, गोपाल यादव, ओम नारायण यादव, मेलूराम यादव, गोकुल यादव, शंकर लाल यादव समेत काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।



