कोरबा

जीर्णोद्धार के बाद कलश यात्रा के साथ दुर्गा मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

जीर्णोद्धार के बाद कलश यात्रा के साथ दुर्गा मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

कोरबा (कटघोरा)। कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित वार्ड 10 पुरानी बस्ती के मां दुर्गा मंदिर की स्थापना को 50 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। मंदिर की जर्जर स्थिति को देखते हुए नगर के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से इस मंदिर का जीर्णोद्धार कर नया व रूप प्रदान किया गया है। माता दुर्गा का छोटा भवन अब अपने भव्य और सुंदर सुसज्जित रूप से तैयार हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 21 जनवरी से प्रारंभ होकर 22 जनवरी को मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती व महा प्रसाद वितरण पश्चात संपन्न होगा। इसकी तैयारी को लेकर नगर में भक्तिमय माहौल देखा जा सकता है। रविवार के दिन सुबह 10 बजे कलश यात्रा का आयोजन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसमें नगर की महिलाएं कलश यात्रा में हिस्सा लेकर दुर्गा मंदिर तक पहुंचेंगी। सायं तीन बजे भगवान शिव पूजन तथा रुद्राभिषेक तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम तथा भक्त मंडली द्वारा रात्रि भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार को सुबह नौ बजे देवी पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होगा। दोपहर 12 बजे वेदी पूजन व देवी हवन संपन्न होगा। दोपहर एक बजे कलश स्थापना व हवन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। तदुपरांत दोपहर तीन बजे चढ़ोत्तरी एवं प्रसाद वितरण व रात आठ बजे भजन मंडली ने भजन संध्या का आयोजन किया है। सर्वसमाज व भाजपा मंडल की 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष आयोजन की तैयारी चल रही। मां दुर्गा मंदिर समिति के लोगों ने नगर व आसपास के लोगों से इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ कहा है।
——

Related Articles

Back to top button