चार साल पहले गर्भवती प्रेमिका की रस्सी से गला घोंट की हत्या
शव फेंका था जंगल के एक खाइ में, पकड़ा गया प्रेमी,
चार साल पहले गर्भवती प्रेमिका की रस्सी से गला घोंट की हत्या
0 

कोरबा। चार साल पहले लापता हुई इस युवती की पतासाजी करते हुए पुलिस ने आखिरकार मामले की गुत्थी सुलझा ली। आरोपित प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित प्रेमी ने दो माह की गर्भवती प्रेमिका की रस्सी से गला घोंट हत्या कर दी और शव छिपाने के लिए जंगल में जाकर खाई में फेंक दिया।
घटना लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम केऊबहार में निवासरत असीमा बड़ा 20 वर्ष 10 अक्टूबर को कोरबा काम करने जाने के नाम पर घर से निकली थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। स्वजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई, पर उसकी कहीं कोई पता नहीं चला। इस पर असीमा की बड़ी एम्मा बड़ा 33 वर्ष ने लेमरू पुलिस थाना में 11 जनवरी 2021 को लिखित आवेदन कर छोटी बहन के लापता होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर विवेचना कर रही थी, पर पुलिस को मामले में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। गुमशुदा मामले को सुलझाने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने उप पुलिस अधीक्षक बेनेडिक्ट मिंज, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री राबिंसन गुड़िया की अगुवाई में टीम गठित की। थाना प्रभारी लेंमरू जितेंद्र यादव, उनका स्टाफ तथा साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी व उनके स्टाफ की टीम गुम इंसान असीमा बड़ा पतासाजी में जुटे। पुलिस टीम ने लापता असीमा के संबंध में सभी पहलुओं को बारीकी से अध्ययन करने के साथ ही सभी गवाहों से पुन: नए सिरे से पूछताछ की। इस दौरान एक नई बात खुल के सामने आई कि असीमा बड़ा जब लापता हुई थी, तब वह दो माह की गर्भवती थी। उसका प्रेमी अनसेलम लकड़ा 29 साल निवासी केउबहार थाना लेंमरू, उसकी मेडिकल चेकअप कराने के लिए कंपाउंडर के पास लेकर गया था। गर्भवती होने की पुष्टि होने पर अनसेलम लकड़ा ने गर्भपात कराने का दवा भी लिया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस इस तथ्य की सच्चाई पता लगाने जुट गई और क्षेत्र के संबंधित कंपाउंडरों से पूछताछ की। इस दौरान एक कंपाउडर से पुलिस को वास्तविकता से अवगत कराया। इसके आधार पर पुलिस ने अनसेलम लकड़ा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
प्रेमी ने पुलिस को दी थी गलत जानकारी
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अनसेलम लकड़ा ने पहले जो बयान दिया था, उसमें असीमा बड़ा के गर्भवती होने संबंधित बात को छुपा दिया था। दोबारा अनसेलम बुलाकर जब तक पूछताछ की गई, तब उसने पहले तो पुलिस टीम को गुमराह करने लगा, पर बाद में टीम ने उसके समक्ष सभी पहलू को रखा, तब अनसेलम ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि लगभग चार साल पहले असीमा बड़ा के गुमशुदगी दिनांक नौ अक्टूबर को ही रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया। इसके बाद शव छिपाने के नियत से घाटी एवं घने जंगलों के खाई में फेंक दिया था।
पुलिस ने बरामद किया कंकाल सिर, कपड़ा, पायल
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित प्रेमी की निशानदेही पर घटनास्थल जाकर जांच पड़ताल की। घटना स्थल टोपरघाट के जंगल लेंमरू श्यांग रोड में असीमा बड़ा की लाश के अवशेष कपाल (मानव खोपड़ी) एवं उसके शरीर की पांच अन्य अस्थियां बरामद हुईं। इसके साथ हीं घटनास्थल पर ही मृतिका के कपड़े, बाल व पायल वगैरह मिला। इसके आधार स्वजनों ने उसकी शिनाख्त असीमा बड़ा के रूप में हुई है। आरोपित के मेमोरेंडम के आधार पर उपरोक्त वस्तुएं बरामद कर जब्त किया।
लापता युवती का दूसरा मामला सुलझाया राबिंसन ने
