कोरबा
Trending

एसईसीएल कर्मियों ने कार्यशाला में सीखा हरित माइनिंग के गुर

एसईसीएल कर्मियों ने कार्यशाला में सीखा हरित माइनिंग के गुर


एसईसीएल कर्मियों ने कार्यशाला में सीखा हरित माइनिंग के गुर

कोरबा। साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) कोरबा क्षेत्र द्वारा एसआरसी क्लब में विषय हरित माइनिंग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रमेश कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक (खनन) एसईसीएल बिलासपुर द्वारा विकसित भारत अभियान के तहत हरित माइनिंग के माध्यम से खनन क्षेत्र में अपनी सहभागिता व योगदान देने के लिए सभा को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर हरित माइनिंग पर अनेक उदाहरण के माध्यम से कार्यशैली व कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए बहुत से उपायों को साझा किया गया। इसमें कोरबा क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक डा पीएस मिश्रा द्वारा की गयी पहल, मिशन नचिकेता के अंतर्गत इस कार्यशाला का आयोजन कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक दीपक पंड्या की अगुवाई में कराया गया। महाप्रबंधक पंडया ने सभा को संबोधित करते हुए एसईसीएल के सीएमडी डा पीएस मिश्रा के आदेशानुसार 22 जनवरी से 11 फरवरी तक हरित माइनिंग के तहत हर खदान में काम करने के लिए 21 दिनों तक अभियान चलाने कहा। सभा के समापन पश्चात हरित माइनिंग के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए एसईसीएल मुख्यालय से उपस्थित रमेश कुमार सिंह, दीपक पंड्या व सभा में उपस्थित अधिकारियों द्वारा मानिकपुर खुली खदान परियोजना का दौरा कर कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। मंच का संचालन विनोद सिंह, मैनेजर (कार्मिक) कोरबा क्षेत्र ने किया।

Related Articles

Back to top button