कोरबा
Trending
परिवर्तित मार्ग से चलेगी कोरबा- यशवंतपुर सुपरफास्ट
परिवर्तित मार्ग से चलेगी कोरबा- यशवंतपुर सुपरफास्ट

कोरबा। रेल प्रबंधन द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से कई ट्रेन प्रभावित हो रही है। वर्तमान में दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल के सीताफलमंडी-काचीगुड़ा सेक्शन में ट्रेफिक ब्लाक लेकर यार्ड आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से 21 जनवरी 2024 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन कोरबा से रवाना के बाद व्हाया काजीपेट-मौला अलि-सिकंदराबाद-सुलेहल्ली-गुंटकल-धर्मवरम मार्ग से यशवंतपुर जाएगी। रेल प्रबंधन परिवर्तित मार्ग से ट्रेन चलने पर यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
