कोरबा

नशा से दूर रह कर की जा सकती है अच्छे जीवन की कल्पना

नशा से दूर रह कर की जा सकती है अच्छे जीवन की कल्पना


कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। कटघोरा विकास खंड के अंतिम छोर ग्राम पंचायत बिरदा में नशा मुक्ति आंदोलन चलाया गया। अभियान में स्कूल के बच्चों, मितानिन एवं कार्यक्रम योजना प्रभारी भाजपा राजेश यादव भी उपस्थिति रहे। इस मौके पर यादव ने कहा कि नशा नाश करता है। हमें अच्छे जीवन जीने के लिए नशा से दूर रहना है तभी हम अच्छी जीवन की कल्पना कर सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम के छात्र छात्राओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई और शपथ लिया कि हम भविष्य में कभी धूम्रपान नही करेंगे। धूम्रपान करने वालों को समझाएंगे तथा सभी प्रकार के नशा से दूर रहेंगे। कटघोरा ब्लाक के मितानिन कार्यक्रम के ब्लाक समन्वयक रुक्मणी यादव की अगुवाई में दीवार लेखन के माध्यम से जागरूक कर रही हैं और धूम्रपान से बचने की सलाह दे रही। इस मौके पर लीला पिल्ले एसपीएस ने भी बताया कि समाज का पतन धूम्रपान से हो रहा है। इस अवसर पर पूर्णिमा महंत, शिव कुमारी राजवाड़े, शनि बाई महंत, सुमरिता बाई, अनसुईया पैकरा, कमला बाई, सुकृता यादव, रूपा पटेल, पूर्णिमा श्रीवास, अहिल्या कंवर, ललिता महंत, अनन्त कुंवर समेत अन्य छात्र- छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button