कोरबा

खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग

  • खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग


उत्तर क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालय खेलकूद में अंबिकापुर ने जीता सर्वाधिक मेडल

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय अंतर कृषि महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि डा एसएस सेंगर निर्देशक शिक्षक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं अति विशिष्ट अतिथि के निर्माम, कुलसचिव इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रहे। विशिष्ट अतिथियों में डा एके सिन्हा अधिष्ठाता आरएमडी कृषि महाविद्यालय अंबिकापुर, डा एके गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय कोरिया, डा एसके उपाध्यक्ष प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा केआर टंडन क्रीड़ा अधिकारी जिला कोरबा रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा सेंगर ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, और जब कभी भी कोई काम करते बोर हो जाते हैं या ऊब जाते हैं तब खेलकूद ही होता है, जिससे आत्मशांति मिलती है। अध्यक्षता कर रहे डा पोर्ते अधिष्ठाता ने कहा कि कृषि महाविद्यालय कोरबा एक नया स्थापित महाविद्यालय है। कुलपति डा गिरीश चंदेल, अधिष्ठाता कृषि छात्र कल्याण डा एसके शर्मा ईगा कृषि विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजिस्टर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय निर्माम ने कहा कि अपने स्कूली जीवन के दौरान वे भी खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे। अतिथियों द्वारा प्रतिभागी विजेता को मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालय से आए खिलाड़ियों में सर्वाधिक मेडल आरएमडी कृषि महाविद्यालय अंबिकापुर ने हासिल किया। अन्य महाविद्यालयों के छात्रों का भी प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। क्रीड़ा सचिव डॉ चंद्रेश कुमार धुर्वे, योगेंद्र सिंह, डा डीके चौधरी, डा आशीष केरकेट्टा, डा भारद्वाज, डा आकांक्षा पांडे, डा साधना साहा, डा दुष्यंत कौशिक, डा प्रियल पांडे, डा वीएन गौतम तथा सभी स्टाफ का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button