हनुमान चालीसा पाठ का 100 सप्ताह पूरा होने पर हुआ भजन कीर्तन
*हनुमान चालीसा पाठ का 100 सप्ताह पूरा होने पर हुआ भजन कीर्तन

कोरबा। कटघोरा, (शिवशंकर जायसवाल)। तहसील भाटा वार्ड न दो में नवधा चौक के पास हनुमान चौरा सांस्कृतिक मंच के पास मंगलवार 12 नवंबर को 100 वा सप्ताह पूरा होने पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन धूमधाम से किया गया। रात्रि 11 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के बाद शिवशंकर जायसवाल पत्रकार द्वारा नए ध्वज लगाया गया। इस अवसर पर राम सेवा समिति के सभी सदस्य एवं मोहल्ले वासी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राम सेवा समिति के प्रमुख सदस्य कृष्ण दास वैष्णव, शरद कुमार वैष्णव, सनत कुमार जायसवाल, शैलेंद्र कुमार जायसवाल, प्रहलाद कुमार जायसवाल, दुर्गा अग्रवाल, मठन विश्वकर्मा, लक्ष्मी जायसवाल, लक्ष्मी कांत जायसवाल, ओम सोनी, सौरभ कुंडे, ऋषि विश्वकर्मा, प्रशांत यादव , विनय वैष्णव, विकी श्रीवास, गगन कुंडे, खुशबु यादव, दुर्गा महंत, सौम्या जायसवाल , प्रिंस जायसवाल, आशीष, मानस जायसवाल, कमलेश ,नितिन कश्यप, राम विशाल जायसवाल, विनोद जायसवाल, मयंक जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।



