जायसवाल महिला समाज द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह संपन्न

कटघोरा,( शिवशंकर जायसवाल ) 6 सितंबर दिन शनिवार को जायसवाल महिला समाज द्वारा सांस्कृतिक भवन में शाम 5:00 बजे
शिक्षको का सम्मान समारोह आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा. रामगोपाल डिक्सेना जायसवाल समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं अध्यक्षता डॉ राजेंद्र जायसवाल जिला अध्यक्ष जायसवाल समाज कल्याण समिति कोरबा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ललिता डिक्सेना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं डॉ. शकुंतला जायसवाल महिला सभा के जिला अध्यक्ष उपस्थिति रही । मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान
सहस्त्रबाहु एवं डॉ राधाकृष्णन की प्रतिमा पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया।
अतिथियों का स्वागत टीका रोली लगाकर किया गया ।
आराध्या जायसवाल छोटी बच्ची द्वारा शिक्षको के बारे में अच्छी कविता प्रस्तुत की गई ।
जो कि लोगों के लिए सराहा गया।
मुख्य अतिथि डिक्सेना द्वारा यह कहा गया कि शिक्षकों एवं माता पिता सम्मान करना चाहिए । स्कूलों में प्रार्थना के समय अपने संस्कृति के बारे में बताना चाहिए स्कूलों में बच्चों को शिष्टाचार सीखानी चाहिए।
डॉ शकुंतला जायसवाल ने कहा कि शिक्षक का अर्थ समझाते हुए कहा शि का अर्थ – बच्चों को शिष्टाचार, छ -छमा दान देना , क – कर्तव्य निष्ठा होनी चाहिए ।पवन जायसवाल ने कहा कि सभी वर्गों समाजों में शिक्षकों का मान सम्मान होनी चाहिए ।तभी देश दुनिया आगे बढ़ेगा
यह तो गर्व की बात है। जायसवाल समाज द्वारा सामाजिक स्तर के नगर के सम्माननीय शिक्षकों का सम्मान किया गया।
समाज के शिक्षक डॉ शकुंतला जायसवाल, रमेश जायसवाल , रवि जायसवाल,शेष नारायण जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल , जयंत जायसवाल, श्रीमती मुक्ता जायसवाल,श्रीमती मधु जायसवाल,
शशिकांत जायसवाल , लोकेश जायसवाल
का सम्मान में एक एक कलम, श्रीफल एवं साल भेट स्वरूप दिया अतिथियों द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में ओ पी डिक्सेना, शिवशंकर जायसवाल ,संजू डिक्सेना,देवेंद्र ,
महिला समाज अध्यक्ष रंजू डिक्सेना ,किरण जायसवाल ,संगीता जायसवाल, सुनीता जायसवाल, रश्मि डिक्सेना , मीना जयसवाल, भावना/लोकेश, अनुपमा जायसवाल, भावना जायसवाल
पूनम जायसवाल, एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर जायसवाल एवं आभार व्यक्त डॉ शकुंतला जायसवाल ने की।




