कोरबा

गेवरा व कुसमुंडा खदान में उतरे उत्पादन- मिट्टी निकासी व डिस्पैच की समीक्षा

गेवरा व कुसमुंडा खदान में उतरे उत्पादन- मिट्टी निकासी व डिस्पैच की समीक्षा

गेवरा व कुसमुंडा खदान में उतरे उत्पादन- मिट्टी निकासी व डिस्पैच की समीक्षा

कोरबा : वर्षा थमने के बाद एसईसीएल प्रबंधन ने उत्पादन व डिस्पैच बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया है। एसईसीएल के सीएमडी लगातार मेगा परियोजनाओं का दौरा कर स्वयं समीक्षा कर रहे है। उन्होंने गेवरा खदान में उतर कर खनन व मिट्टी निकासी के कार्यों का जायजा लिया। स्थल पर ही अधिकारियों से चर्चा कर सुरक्षित ढंग से उत्पादन व डिस्पैच ज्यादा करने पर जोर दिया।

सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा अपने कोरबा प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को सुबह गेवरा मेगा प्रोजेक्ट के दौरे पर पर पहुंचे। यहां उन्होने खदान में फेस तक जाकर खनन एवं ओवहरबर्डन कार्यों का जायजा लिया। साथ ही कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होने कोर टीम से चर्चा करते हुए खदान की उत्पादन-उत्पादकता की समीक्षा स्थल पर ही की और इसमें अभिवृद्धि लाने की योजना की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खदान की डिस्पैच गतिविधियों की भी समीक्षा की। सीएमडी डा मिश्रा ने खदान में हाल रोड एवं अन्य कोयला परिवहन मार्गों का निरीक्षण करने के साथ ही इसके बेहतर रख-रखाव के लिए टीम को निर्देशित किया। साथ ही उन्होने आगामी स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान एवं स्पेशल कैम्पेन को लेकर की गईं तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली और सभी से अभियान में बढ़-चढ़ हिस्सा लेते हुए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसके मोहंती एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ रहे।
इसके पहले कुसमुंडा खदान का दौरा कर व्यू-पाइंट से खनन एवं ओबी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साइडिंग पहुंच कर डिस्पैच एवं कोयला भंडारण व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कुसमुंडा खदान के पिछले प्रवास के दौरान सीएमडी ने हाल रोड एवं साइडिंग से बड़े बोल्डर आदि को हटाकर बेहतर रखरखाव के लिए निर्देश किया था। इस बार के दौरे के दौरान टीम द्वारा सर के निर्देशानुसार साइडिंग एवं हाल रोड से बोल्डर आदि हटाकर इसका बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया गया। खनिक साथियों की इस मेहनत के लिए सीएमडी डा मिश्रा ने डोज़र आपरेटर, स्टाफ सुपरवाइज़र समेत पूरी टीम का मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया और आगे भी इसी तरह साइडिंग को बेहतर तरीके से मेंटेन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button