गार्डन के सामने बाइक खड़ा करने से पुलिस पहुंची

कटघोरा (शिवशंकर जयसवाल )सायं ढलते हैं गार्डन एवं लगे चौपाटी में गुपचुप, चाट, आइसक्रीम एवं अन्य व्यंजन का लुप्त उठाने हेतु कटघोरा के आसपास के 25 से 30 ग्राम के लोग प्रतिदिन आ रहे है। परंतु कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा लोग अपने वाहन को गेट के सामने शान से लगा देते है जिससे आने जाने में बहुत परेशानी होती रही।
आज अचानक नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल एवं सीएमओ मुद्रिका तिवारी ने अचानक सायं गार्डन में निरीक्षण करने आए और निरीक्षण के दौरान देखे की गार्डन की गेट के सामने कुछ
असामाजिक तत्वों द्वारा बाइक को गेट के सामने रोज रोज खड़ा कर देते रहे, नगर पालिका द्वारा तुरंत पुलिस की सूचना दिया गया तत्काल मौके पर पुलिस थाना से राजेंद्र सिंह एस आई पहुंचकर सभी लोगो का वाहन हटवाया गया और समझाइश भी दिया गया कि भविष्य में गार्डन के गेट के सामने वाहन न रखे अन्यथा तत्काल कार्यवाही की जावेगी । लोगो में हड़कंप मच गया।




