संस्कार भारती इकाई द्वारा 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ब्यूरो चीफ )1 जून को संस्कार भारती इकाई द्वारा 10 दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।कार्यशाला प्रशिक्षण के मुख्य अभ्यागत के रूप में डॉक्टर गोपाल बन गोस्वामी – संचालक मल्टी स्पेशलिस्ट गोपाल मल्टीस्पेलिस्ट हॉस्पिटल कटघोरा एवं विशिष्ट अभ्यागत के रूप में संस्कार भारती इकाई के जे एस मानसर , पी एन योगी कार्यक्रम के संयोजक शिवशंकर जायसवाल आयोजन समिति श्रीमती हेमलता सिदार एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में संदीप सारथी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व संस्कार भारती इकाई के सभी सदस्यों द्वारा ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया ।उसके बाद मंचस्थ अतिथियों का स्वागत टिका रोली लगाकर किया गया।

मुख्य अतिथि महोदय डॉक्टर गोपाल बन गोस्वामी ने बच्चों को उद्बोधित करते हुए कहा कि संस्कार भारती जिला इकाई द्वारा 10 दिवसी चित्रकला प्रशिक्षण का आयोजन का अथक प्रयास किया गया है, बहुत ही सराहनीय कार्य है।बहुत हु कम शुल्क के साथ टेक्नीक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।जो भी बच्चे तन मन लगाकर इस चित्रकला दिखेंगे उसको नौकरी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।
मानसर गुरुजी ने भी कहा कि संस्कार भारती इकाई द्वारा द्वारा वर्ष में 6 बार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें हर कार्यक्रम में कला विधा को प्रमुख महत्व दिया जाता है। योगी सर ने भी एक कविता बोलकर बच्चों को उत्साहित किया। बच्चे भी ताली बजाकर स्वागत किये। कार्यक्रम संयोजक शिवशंकर जायसवाल ने भी कहा कि इस चित्रकला प्रशिक्षण को तन,मन लगाकर सीखिये भविस्य में आप लोगो जरूर काम आयेगा।
प्रिंसिपल एम एस कवर ने भी कहा इस प्रकार के आयोजन होने से बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गर्मी के अवकाश में इस प्रकार के आयोजन होते रहनी चाहिए। बहुत ही सराहनीय कार्य है।
आयोजन समिति के हेमलता सिदार मेडम ने भी कहा कि जिला इकाई द्वारा इस प्रकार के आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है ,बहुत ही सराहनीय कार्य है। छोटे छोटे बच्चों समर वकेशन का भी पूरा फायदा उठा पाएंगे।कुछ सीखने को भी मिल जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक संदीप कुमार सारथी ने भी कहा कि कोई भी कार्य कठिन नहीं है बशर्ते उसे एकाग्र मन से सीखने का ललक होनी चाहिए। संस्कार भारती के लोगो ने मुझे इस लायक समझे बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है। बच्चे भी मन लगाकर सीख रहे है।
कार्यक्रम का संचालन भवानी गोपाल सर ने किया।
इस अवसर पर
श्रीमती रामकुमारी देवांगन, शिव दुबे, राजकुमार यादव, कन्हैया यादव,विनय सिंह, संतोष साहू, भारत भूषण साहू, आशीष शर्मा, देवेंद्र डिक्सेना, प्रतिमा केवट के अलावा बिमलेश सिंह ,मोमिन, मिलिंद अनंत,बसंती कवर, हसीना बाई
डॉ भूपेंद्र गुप्ता,भूपेंद्र वर्मा,त्रिलोक अग्रवाल,गीता साहू,प्रिया दुबे,अभिषेक कौशिक,मो मोबिन,इनायत अली,प्रशांत अग्रवाल
इंद्रमोहन जायसवाल, रामकुमार पटेल,दुर्गेश साहू
के अलावा काफी संख्या में बच्चे एवं पालक भी उपस्थित रहे।




