सेजस कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा प्रथम स्थान – हर्षिता देवांगन 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) 2025- 26 आत्मानंद पब्लिक स्कूल(सेजस) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 95% रहा जबकि पिछले वर्ष 85% में परीक्षा परिणाम सिमट कर रह गया था।

प्रिंसिपल एम एस कवर चर्चा करते हुए कहा कि हम लोग सरकारी कार्य के अलावा भी पढ़ाई के लिए अधिक फोकस करते रहे ।खासकर दसवीं, बारहवीं क्योंकि बोर्ड परीक्षा था। किसी बच्चों को पढ़ाई के नाम में छूट नहीं दिया जाता था। इसी प्रकार क्लास 12 वीं के शिक्षिका दीप्ति सिंह मैडम ने कहा कि हम केवल पढ़ाई में ही सबसे अधिक ध्यान लगाते रहे ताकि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा ज्ञान मिल सके। अतिरिक्त क्लास भी लगाते रहे जिसे बच्चों को पूरा समय देते रहे। बच्चों ने कहा कि अच्छे अंक आने का श्रेय टीचर डिप्टी मेडम एवं माता पिता बताए।

कुल 45 विद्यार्थियों में 43 विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण हो गए, जिसमें 29 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 14 स्टूडेंट सेकंड डिवीजन दो बच्चा फेल हो गया।स्कूल में हर्षिता देवांगन 89.2% अंक लाकर प्रथम स्थान,
द्वितीय स्थान प्रतिभा बरेठ 86 एवं आदित्य शर्मा 85 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान उत्तीर्ण हुए।
निधि शांडिल्य, भारती पाण्डेय,रोशनी सोनी,रेशम लाल सीदार मेडम का अथक सहयोग रहा।




