कुसमुंडा खदान में कोयला स्टाक, वे- ब्रिज का निरीक्षण कि सीवीओ ने
एसईसीएल में सतर्कता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न संचालन क्षेत्रों का निरीक्षण
कुसमुंडा खदान में कोयला स्टाक, वे- ब्रिज का निरीक्षण कि सीवीओ ने
एसईसीएल में सतर्कता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न संचालन क्षेत्रों का निरीक्षण


कोरबा : एसईसीएल की कोयला खदान में पड़े स्टाक समेत आइटी प्रयासों के प्रयोग व रखरखाव का सतर्कता जागरूकता अंतर्गत चीफ विजिलेंस आफिसर (सीवीओ) ने निरीक्षण किया। इस दौरान कोल स्टाक, बूम बेरियर, वे-ब्रिज आदि का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों के साथ चर्चा कर जानकारी ली।
कोयला मंत्रालय के निर्देश पर सभी कोल कंपनियों में सतर्कता जागरूकता के अंतर्गत इस नए अभियान की शुरूआत की गयी है। इसके तहत कोल स्टाक सहित आईटी प्रयासों के प्रयोग व रखरखाव को देखने सतर्कता टीम खदानों के दौरा कर रही है। इसी कड़ी में एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में सतर्कता विभाग की टीम द्वारा खदानों का निरीक्षण किया गया। एसईसीएल के सीवीओ जयंत कुमार खमारी शुक्रवार को स्वयं कोरबा कोलफील्ड्स के कुसमुण्डा खदान पहुंचे। यहां उन्होंने कोल स्टाक, बूम बेरियर, वे-ब्रिज आदि का निरीक्षण किया, साथ ही स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। तदुपरांत कोल फेस पहुंचे व प्रत्येक स्थान पर संग्रहित कोल स्टाक को देखा। सीवीओ ने एसईसीएल ने सीएचपी व साइलो का भी अवलोकन किया। सतर्कता विभाग की एक अन्य टीम द्वारा रायगढ़ एरिया के छाल खदान का निरीक्षण किया गया। सतर्कता टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर औचक कोल स्टाक मेजरमेंट, सीसीटीवी, वे-ब्रिज जैसे आईटी टूल्स के प्रयोग व दक्षता का निरीक्षण किया जा रहा है। टीम में अन्य संबद्ध विभागों के विशेषज्ञ अधिकारी भी शामिल है। आने वाले दिनों में टीम द्वारा अन्य क्षेत्रों व खदानों में भी निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी। विदित हो कि सतर्कता विभाग द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण, जांच आदि के प्रयास किए जाते रहे हैं, वहीं प्रिवेन्टीव विजिलेंस के अंतर्गत वर्ष भर जागरूकता के प्रयास किए जाते हैं।
