Uncategorized

कटघोरा में नागपाल के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर, मेले की भीड़ से बढ़ रहा ट्रैफिक दबाव

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल)  नगर में चल रहे मेले के कारण लगातार बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव के बीच गुरुवार, 12 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे नागपाल के पास एक बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक बाइक से कटघोरा से बिलासपुर रोड की ओर जा रहा था। उसी दौरान नागपाल के पास एक महिला अपनी स्कूटी मोड़ रही थी, लेकिन वह सामने से आ रही बाइक को नहीं देख पाई।

oplus_131074

बाइक चालक का कहना है कि उसने पहले ही हॉर्न बजाया था, परंतु महिला को आवाज सुनाई नहीं दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक दूर जाकर गिर पड़ा और कुछ समय तक अचेत अवस्था में रहा। वहीं, महिला को हाथ में हल्की चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

oplus_131106

मेले के कारण क्षेत्र में शाम के समय भारी भीड़ देखी जा रही है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 🚨

Related Articles

Back to top button