500 बाइक श्रद्धालुओं को सेतु यात्रा हेतु टीका रोली लगा कर अयोध्या के लिए रवाना करेंगे

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) 12 जनवरी को मीना बाजार मैदान से लगभग दो पहर 2 बजे 500 बाइक रैली श्रद्धालुओं को सेतु यात्रा हेतु अयोध्या के लिए
प्रस्थान करेंगे ।जिसकी तैयारी, रूपरेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक , संस्कार भारती , एकल विद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा तैयार कर लिया गया है। उन लोगों के सहयोग के लिए जायसवाल समाज ,तहसील भाटा से राम भक्त वाहिनी दल भी तैयारी के लिए कमर कस लिये है।
डॉ गोपाल बन गोस्वामी चर्चा करते हुए कहा कि कोरबा जिले के पांच ब्लाकों से लगभग 500 बाइक श्रद्धालुओ को मेला मैदान में उपस्थित होंने के लिए निवेदन किया गया है। जिसमें कटघोरा,पाली,कोरबा,
करतला के लोग उपस्थित होंगे ,बाकी पौड़ी ब्लाक के जटगा,तुमान पसान, गुर सिया, मोरगा ,केंदई के श्रद्धालु रास्ते में मिलते जाएंगे ऐसी खबर मिली है। उपरोक्त सभी लोगों के लिए मेला मैदान के पास एक स्कूल में भोजन की व्यवस्था किया गया है।
संस्कार भारती इकाई के सदस्य भी स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर लिए है।
सभी बाइक श्रद्धालु अपने-अपने दो पहिया वाहन में दो सवारी के साथ दो हेलमेट और दिनचर्या का सामान साथ में रखना होगा ।कटघोरा मीना बाजार मैदान से लगभग 2:00 बजे सभी लोगों को रवाना किया जाएगा। 12 जनवरी दिन सोमवार को भोजन के बाद 2बजे रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया जाबेगा । उसी दिन रात्रि पड़ाव अंबिकापुर में उसके बाद 13 तारीख को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पेशल दर्शन करेंगे। तुरंत बाद अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। 14जनवरी को अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी में स्नान कर राम दरबार में दर्शन के लिए जाएंगे उस समय केवल कोरबा के श्रद्धालुगण बाइक रैली सेतु यात्रा वाले दर्शन करेंगे।
14 जनवरी को लगभग 25 हजार राम लेखन के पुस्तक को पूजा पाठ कर राम लला के मंदिर में अर्पित करेंगे।।




