सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 2 में चला स्वच्छता अभियान
कटघोरा(सत्यम जायसवाल) मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 2 स्थित शिव मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा किया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कोरबा संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, ओबीसी मोर्चा मंत्री जिला कोरबा एवं कटघोरा प्रभारी मनोज डिक्सेना, मंडल महामंत्री संमजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष लकेशवर कुमार देवांगन, रूपेश डिक्सेना एवं ओबीसी मोर्चा कटघोरा मंडल महामंत्री प्रदीप पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्नेहलता उत्तर चौहान, देवकुमारी पटेल, पंकज यादव, बौद राम केवट, सत्यम जयसवाल सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।




