Uncategorized

ब्लाक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में छुरी प्रथम स्थान 

कटघोरा (शिवशंकर जयसवाल ) 28 जुलाई

जिले के बांकी मोगरा सगेश स्कूल खेल मैदान में 28/07/2026 को आयोजित जिला स्तरीय 19 वर्षीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भिलाई बाजार सहित अन्य मजबूत टीमों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक जीत से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। शुरुआती चरण में छुरी की टीम 1 अंक से पीछे थी, लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए दूसरे चरण में 2 अंकों की बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की इस दमदार वापसी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सभी खिलाड़ियों का नेतृत्व

गौरी शंकर जायसवाल सर (व्यायाम शिक्षक एन आई एस भोपाल साई एथलेटिक्स प्रशिक्षक) ने किए। और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जीत के बाद विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज श्राप ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने वालों में श्रीमती महेंद्र गिरजा, श्रीमती शांति कंवर , श्रीमती सुनीता साहू ,श्रीमती गिरिजा कौशिक , श्रीमती मनीषा विश्वास मैडम, रीना निर्नेजक ,सिंह मैडम, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वीणा एक्का समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

प्राचार्य श्री मनोज सराफ ने घोषणा की कि—

“शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरी का जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय (नेशनल) स्तर पर खेलेगा, उसे मेरी ओर से ₹11,000 (ग्यारह हजार रुपये) की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।”

इस घोषणा से खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि छुरी की बेटियां आगे भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा, मेहनत और टीम भावना के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button