Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल कटघोरा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वन महोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

कटघोरा, ( सत्यम जायसवाल )27 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल कटघोरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा वन महोत्सव 2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आयोजन ढेलवाड़ी स्थित आत्मानंद स्कूल परिसर में किया गया। दोपहर 3:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, वन विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर पौधारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रहे। विशिष्ट अतिथियों में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन जी, जिला पंचायत सदस्य श्री रवि रजक, जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर, कटघोरा मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक गर्ग, मंडल महामंत्री श्री समजीत सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज सोनी, महामंत्री श्री संजू कुमार विश्वकर्मा, श्री गोपेन्द्र पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अनुराग दुलानी सहित वन विभाग के अधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी जनआंदोलन बन सकता है। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल कटघोरा द्वारा आयोजित यह वन महोत्सव सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button