बूथ से विजय तक का बिगुल: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक में रिचार्ज कर गयें – मोदी

कोरबा ( शिवशंकर जायसवाल )
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय संगठनात्मक, कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रभावशाली संदेश दिया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी 24 मंडलों से मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्साह का ऐसा वातावरण देखने को मिला जिसने आने वाले समय के लिए संगठन की मजबूत तैयारी का संकेत दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ से शुरू होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने, समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करने तथा संगठनात्मक दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
बिलासपुर संभाग प्रभारी शांतनु साहू ने संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को पूरी सक्रियता और अनुशासन के साथ निभाएगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी मंडलों को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह (रायपुर) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछड़ा वर्ग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता निरंतर जनसंपर्क, सेवा कार्यों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर आधारित होती है।
जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने बैठक को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए नई शुरुआत बताते हुए कहा कि यह केवल परिचयात्मक बैठक नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल और प्रत्येक बूथ तक संगठन की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना मोर्चा की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से टीम भावना, समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए संगठन के हर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई। परिचय सत्र में सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने संगठन हित में पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह (रायपुर), बिलासपुर संभाग प्रभारी शांतनु साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, संजय शर्मा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, रामनिवास साहू तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
24 मंडलों के अध्यक्षों ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता
बैठक में जिले के सभी 24 मंडलों के पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्षों की उपस्थिति रही। इनमें अर्जुन यादव, श्याम साहू, पवन यादव, विजेन्द्र यादव, मनहरण यादव, सुनील रजक, सुरेश यादव, रामकुमार यादव, राजकुमार कंवर, जलेश्वर रजक, आनंदकुमार प्रजापति, लक्ष्मण चंद्रवंशी, दुष्यंत प्रजापति, प्रफुल्ल कुमार राठौर, प्रभाकर कौशिक, राकेश राठौर, मोहन दास, विनोद साहू, कैलाश दास, सतनाम दास, जयप्रकाश प्रजापति, राहुल गुप्ता, रामफल पटेल एवं विश्वनाथ साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक के समापन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला कोरबा अब संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क को नई गति देने के लिए पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो चुका है। आने वाले समय में प्रत्येक बूथ तक संगठन की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं के अलावा बुद्धजीवी नागरिक भी उपस्थित रहे।




