Uncategorized

14 जून 2026 को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) “तृतीय” कार्यकारिणी समिति की बैठक कोलकाता में होगी

उत्तर प्रदेश (शिवशंकर जायसवाल )अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीडिया प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय कार्य० अध्यक्ष विष्णु शिवहरे एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि आगामी 14 जून 2026 को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा सत्र (2025–2028) की “तृतीय” कार्यकारिणी समिति की बैठक और सर्वोच्च अधिकार समिति कि बैठक एवं “पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा” पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण एवं मंगल मिलन समारोह का आयोजन “पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा“ के प्रदेश अध्यक्ष राजनारायण जायसवाल, प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र जायसवाल एवं उनकी कर्मठ एवं योग्य टीम के नेतृत्व में “वरमाला बैंक्वेट, लोकनाथ मंदिर, टी-70 तेघोरिया, पोस्ट ऑफिस, हटियारा, कोलकाता- 700157, चिनार पार्क के पास , कोलकाता, पश्चिम बंगाल” के वातानुकूलित सभागार में किया जा रहा है।

इस अवसर पर स्वजातीय गौरव कलचुरी समाज के सभी प्रमुख निर्वाचित मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि का आगमन भी होगा, एवं “ पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा” द्वारा सभी का होगा नागरिक अभिनन्दन -सम्मान एवं उच्च पदों पर आसीन समाज बंधु होंगे कलवार जायसवाल रत्न गौरव से सम्मानित किये जायेगे।

इस अवसर पर विशेषकर उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतन्त्र प्रभार राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, मुगलसराय से विधायक रमेश जायसवाल एवं अन्य स्वजातीय सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

 

विष्णु शिवहरे एड०

राष्ट्रीय कार्य०अध्यक्ष एवं मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी

8299036884

अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा

Related Articles

Back to top button