भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल की पहली बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल की पहली बैठक सोमवार 11 मई 2026 को जड़गा मोड़ स्थित बजरंग पटेल के निवास पर शाम के समय संपन्न हुई। बैठक में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग एवं मंडल महामंत्री समजीत सिंह उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया तथा संगठन में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाना रहा।

मुख्य अतिथि अभिषेक गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने एवं समाज के हर वर्ग तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं महामंत्री समजीत सिंह ने संगठनात्मक अनुशासन एवं सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने को कहा।
बैठक में पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष लोकेश्वर कुमार देवांगन, रूपेश डिक्सेना, प्रदीप पटेल, दुलीचंद पटेल, बोधराम केवट, त्रिभुवन सोनी, सपुरान दास महंत, रामचरण देवांगन, धनंजय गिरी तथा सत्यम जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रदीप पटेल द्वारा संभाली गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।




