जायसवाल महिला समाज द्वारा मातृ दिवस मनाया गया

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) 10 /5/26 दिन रविवार को पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर के पास सुनीता जायसवाल निवास स्थान में साय को जायसवाल महिला समाज द्वारा मातृ दिवस मनाया गया ।
जायसवाल महिला समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. शकुंतला जायसवाल ने कहा कि भारत देश में क्या पूरे विश्व में मातृ दिवस मनाया जाता है।
यह दिन माताओं के निस्वार्थ प्रेम, बलिदान और समाज में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिकी कार्यकर्ता अन्ना जार्विस ने अपनी माँ की याद में की थी। उसी समय से यह सिलसिला शुरू हो गया। मां ऐसी होती है कि बिना परिश्रम लिए बच्चों की सेवा सत्कार,पढ़ाई,लिखाई,
देखभाल, परिवारिश पूरे जीवन भर करती है।इसके लिए कोई भी परिश्रम नहीं लेती है। बच्चों की प्रथम शिक्षिका मां ही होती है। मा के बिना बच्चों का जीवन अधूरा हो जाता है। मां है तो सब है। मा नहीं तो कुछ नहीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष ललिता डिक्सेना, रंजू डिक्सेना अध्यक्ष- महिला इकाई कटघोरा,सुनीता जायसवाल , मुक्ता जायसवाल,अनीता डिक्सेना, भारती जायसवाल , भावना जयसवाल , रश्मि डिक्सेना, मीना जायसवाल,अर्चना डिक्सेना, तेजस्वरी जायसवाल, उपस्थिति रही




