Uncategorizedकोरबा
Trending

डा नागेन्द्र, शिव  व गजेंन्द्र को लायंस क्लब ने किया सम्मानित

डा नागेन्द्र, शिव  व गजेंन्द्र को लायंस क्लब ने किया सम्मानित

डा नागेन्द्र, शिव  व गजेंन्द्र को लायंस क्लब ने किया सम्मानित
कोरबा।   विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डेजी रीजन में वर्ष 2023-24 में किये गये सेवा कार्यों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सदस्य एवं लायंस क्लब के सम्मान एवं अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डेजी रीजन के वर्ष 2023-24 के रीजन चेयर पर्सन पवन शर्मा द्वारा एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में डेजी रीजन के नौ क्लबों के 326 सदस्यों में से लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव डा नागेन्द्र नारायण शर्मा को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए उन्हें लायन आफ द रीजन डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डेजी रीजन के रीजन चेयर पर्सन पवन शर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शैलेश अग्रवाल एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया। इसी कड़ी में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट को ऐक्टिव क्लब इन्डेवर अवार्ड से, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष शिव जायसवाल को लीडरशिप पैरामाउंट अवार्ड एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट की कोषाध्यक्ष गजेंद्र राठौड को ह्युमेनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया। इस समारोह में श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, राम कुमार त्रिपाठी, वैभव शर्मा, नरेंद्र पाटनवार, मोरध्वज वैष्णव, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डेजी रीजन के सभी नौ क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के वर्ष 2023-24 के डेजी रीजन के रीजन चेयरपर्सन पवन शर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शैलेश अग्रवाल, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय विजय अग्रवाल, पीडीजी एमडी माखीजा, बसंत मिश्रा, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र तिवारी, डा विजय अग्रवाल के अलावा अशोक मोदी, कैलाश गुप्ता, कामायनी दुबे, अजय धनौदीया, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष शिव जायसवाल, टेमर नेत्रनन्दन साहू एवं टेल ट्वीस्टर कमल धारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष खरे, रीतीका शर्मा, प्रिया लिखमानिया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजक क्लब लायंस क्लब आफ बाल्को के सचिव  किशोर अग्रवाल ने किया

Related Articles

Back to top button