लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से दुर्घटना होते होते बच गया

कटघोरा, ( सत्यम जायसवाल )नया बस स्टैंड के सामने एवं
गड़कलेवा के बीच मेन रोड कटघोरा में लोक निर्माण विभाग का लगवाया गया एक बोर्ड हल्की हवा आने से धराशाई हो गया। यह घटना 15/3/26दिन रविवार के सायं 4:00 बजे की बात है। मौसम का मिजाज अचानक बदलते ही शाम 4:00 हल्की हवा तूफान आया और उसी के कारण लगाया गया बोर्ड (कई हजार किलो ) धड़ाम से गिर गया, जिस समय बोर्ड गिरा उसे समय कोई भी व्यक्ति वहां सड़क पर नहीं चल रहे थे क्योंकि उस समय गरज के साथ हल्की बारिश हो रहा था।अन्यथा बहुत बड़ी जन हानि हो सकती थी। ये तो विभागीय लापरवाही का नतीजा है। यदि बोर्ड खराब हो गया तो निकाल देनी चाहिए था। या मरम्मत करवा देते।अधिकारियों को उतनी फुर्सत नहीं है कि एक बार कोई कार्य करके दुबारा उसे ध्यान दिया जाए।
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर मानसी ने चर्चा करते हुए बताया कि सत्र 2010 में ढाई लाख रुपए की लागत से बोर्ड को बनवाया गया था ,हवा तूफान आने के कारण बोर्ड बीच रोड में गिर गया ।लगता है कि बोर्ड के नीचे जंग लग गया था।
एसडीओ पांडे ने प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि मेरे को आए हुए 2 साल हो गया इसके बारे में मैं अनभिज्ञ हूं आप संबंधित उप यंत्री से पता कर लीजिएगा मैं अभी बाहर हूं।




