Uncategorized

20 वर्षीय युवक का शव लटकते मिला

 

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल  ) वार्ड क्रमांक दो तहसील भाटा निवासी रामकृष्ण केवट के सुपुत्र 20 वर्षीय शंकर केवट 15 मार्च के सुबह 4 बजे घर के मयार पर रस्सी से लटकते मिला। घर के मयार लगभग 8 फीट है। उनकी मां जब सुबह उठकर देखी तो पता लगा कि उनका लड़का मयार से लटक रहा है। आनन फानन शव को उतारा गया। तत्काल पुलिस को सूचना दे दिया गया। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया। जांच जारी है।

तहसील भाटा में लगभग 10 वर्षों प्रहलाद जायसवाल के घर में किराए से रह रहा है। मृतक के पिता जी secl में कार्यरत है ।मूलतः मध्य प्रदेश के निवासी बताया जा रहा है। आसपास लोगो में चर्चा का विषय है कि एक लड़की को बहुत प्यार करता था।परंतु लड़की वाले विवाह करने से इंकार कर दिये। मृतक का व्यवहार बहुत अच्छा बताया जा रहा है। मृतक का एक 10 वर्षीय भाई एवं एक 16 वर्षीय बहन है। मृतक के मरने के पूर्व मोबाइल से बीडीओ बनाने की खबर है।

Related Articles

Back to top button