Uncategorized
अनूराग दुलानी बने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) कटघोरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए अनूराग दुलानी को कटघोरा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा जताई है कि अनूराग दुलानी के नेतृत्व में युवा मोर्चा कटघोरा मंडल में संगठन को और मजबूत करेगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेगा।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अनूराग दुलानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।




