Uncategorized

छोटे तालाब के सफाई के लिए नगर पालिका परिषद कटघोरा के सीएमओ (सहायक कलेक्टर) को ज्ञापन 

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल )के केंद्र पर स्थित दुर्गा मंदिर पुरानी बस्ती मेन रोड के सामने गली छोटे तालाब की वर्तमान में स्थिति बहुत ही खराब है , यह तालाब वार्ड क्रमांक 3, 4, 10 के वार्ड वासियों के द्वारा निस्तार एवं सार्वजनिक नहावन कार्य के लिए उपयोग में लाया जाता है। परंतु अभी ऐसी अवस्था है की तालाब में ना तो नहाते बनता है, नहीं निस्तारी करने का काम आता है ।वार्ड वासी चिंतित है ,कि अब हम नहावन कार्य कैसे करेंगे इस समस्या का निराकरण करने के लिए पार्षद किशोर दिवाकर द्वारा पूर्व में कई बार छोटे तालाब सफाई करने के लिए आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा के द्वारा किसी प्रकार का सफाई नहीं किया जा रहा है ।

नगर पालिका के पार्षद दिवाकर ने इस समस्या का निराकरण न होने पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के सीएमओ (सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले) को ज्ञापन देते यदि कुछ दिनों में सफाई नहीं होती है तो वार्डवासियों के साथ चक्का जाम करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button