Uncategorized

जायसवाल समाज कल्याण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, होली मिलन एवं ब्लड डोनेशन कार्यक्रम संपन्न

 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )जायसवाल समाज कल्याण समिति द्वारा जायसवाल भवन पुरानी बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होली मिलन एवं ब्लड डोनेशन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत के रूप में माननीय प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ शकुंतला जायसवाल – जिलाध्यक्ष जायसवाल महिला समाज, डॉ राजेंद्र जायसवाल – जिलाध्यक्ष जयसवाल समाज कल्याण समिति,

श्रीमती ललिता डिक्सेना नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष , श्रीमती सुनीता /आशीष जायसवाल वार्ड 10 पार्षद पुरानी बस्ती, श्रीमती मधु लता /श्याम जायसवाल वार्ड 5 पार्षद नवागांव,

पवन जायसवाल वरिष्ठ अधिवक्ता समाज प्रमुख

रंजू डिक्सेना – जयसवाल महिला समाज इकाई कटघोरा, उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत समाज के प्रमुख लोग शिवशंकर जायसवाल, अमित जायसवाल, उमेश, यतीश जायसवाल, पवन जायसवाल,किरण जायसवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत में मा प्रेमचंद पटेल ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जायसवाल समाज द्वारा मनाया जा रहा है । महिला सशक्तिकरण के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

आज नारी शक्ति के लिए पूरे विश्व में कार्यक्रम हो रहा है ।जायसवाल समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है हर्ष का विषय है । जायसवाल भवन के लिए 20 लाख रुपया के लिए देने की घोषणा किया गया ।राज जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा जो कि कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे, फिर भी अपने मो. फोन से जायसवाल सभा भवन के किचन के लिए 10 लाख रुपया देने की घोषणा किया गया। डॉ. शकुंतला – ने कहा कि महिलाओं को संस्कार देने की बात करते हैं परंतु लड़कों को इस प्रकार से भी संस्कार देनी चाहिए ।आजकल महिला कहां से कहां पहुंच गई है , अधिक से अधिक पढ़ाना चाहिए, आत्मनिर्भर होनी चाहिए और सशक्त होनी चाहिए।

सभी क्षेत्रों में अपना दबदबा कायम कर ली है ,चाहे शिक्षा के क्षेत्र में , स्वस्थ विभाग, पुलिस विभाग,वकालत, पायलट,राजनीतिक, व्यवसाय सभी क्षेत्रों में अपना दबदबा कायम कर लिए है।

इसके अलावा डॉ राजेंद्र जायसवाल , अमित जायसवाल एवं शिवशंकर जायसवाल ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में संक्षिप्त उद्बोधन दिए।

 

जायसवाल समाज द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को भी साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।मुख्य स्थिति महोदय प्रेमचंद पटेल ने

समाज के वृद्ध महिला मुन्नी बाई शिवहरे,गेंदा बाई, इंदु जायसवाल, एवं डॉ शकुंतला जायसवाल,

डॉ राजेंद्र जयसवाल,ललिता डिक्सेना, पार्षद क्रमांक 10 श्रीमती सुनीता जायसवाल, पार्षद क्रमांक 5 मधुलता जायसवाल, रंजू डिक्सेना , दशरथ जायसवाल, पवन जायसवाल को एक एक साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

जयसवाल समाज में होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का संचालन ज्योति जायसवाल द्वारा आयोजित किया गया जिसमें समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिए।

कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर जायसवाल जिला सचिव एवं आभार व्यक्त डॉ राजेंद्र जायसवाल जिला अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश डिक्सेना, देवेंद्र जायसवाल, नंद कुमार जायसवाल, रवि जायसवाल, उमेश जायसवाल, यतीश जायसवाल,अमित जायसवाल,आशीष जायसवाल, आलोक शिवहरे, लोकेश कुमार, संजू डिक्सेना, प्रवीण जायसवाल, जयंत जायसवाल, श्याम जायसवाल, सत्य जायसवाल , सुनीता जायसवाल, बाली जायसवाल, संगीता जायसवाल,पुष्पा डिक्सेना, अनीता डिक्सेना, किरण जयसवाल, मुक्ता जायसवाल, अर्चना डिक्सेना,पूनम जायसवाल,मीना जयसवाल , लता जायसवाल,बबीता जायसवाल, पिंकी, अंजू,प्रभा,उमा जायसवाल का

सहयोग रहा

Related Articles

Back to top button