अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू यादव को सम्मानित

कटघोरा( शिवशंकर जयसवाल ) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर नीता साहू ने राष्ट्रीय स्तर कबड्डी खिलाड़ी संजू यादव को एक उपहार देकर सम्मानित की गई।
। संजू यादव शासकीय महाविद्यालय के छात्रा तिवरता के रहने वाली किसान परिवार की एक लड़की जो कबड्डी खेल में रुचि रखने वाली वर्तमान समय में
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बन गई । संजू यादव ने प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी बनने का श्रेय अपने परिजनों से दी। अभी तक दो जूनियर स्टेट एवं दो सीनियर नेशनल खेल चुकी है।
पहला जूनियर स्टेट अंडर 20 बलौदा बाजार छग 2021
दूसरा जूनियर स्टेट अंडर 20 तेलंगाना 2022 में
तीसर – सीनियर नेशनल अंडर 20 हरियाणा में मार्च 2023 में
चौथा – सीनियर नेशनल अंडर 20 पंजाब में 2023 दिसंबर को।
आगे उन्होंने कहा कि मैं अपने देश के लिए खेलना चाहती हु।गोल्ड मेडल लाना चाहती हु।
एसबीआई (SBI) कटघोरा की मुख्य प्रबंधक नीता साहू ने कोरबा स्थित उनके निवास पर जाकर खेल के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित की गई।
युवा पीढ़ी की लड़कियाँ उनसे प्रेरणा लेंगी और कठिनाइयों व बाधाओं की परवाह किए बिना जीवन में कुछ अच्छा करने का संकल्प लेंगी।




