स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

कटघोरा (शिवशंकर जयसवाल )मार्च 2026, सांस्कृतिक भवन कटघोरा में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा क्षेत्र की विधायक मा. प्रेमचंद पटेल,कार्यक्रम के अध्यक्षता पवन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश यादव, अभिषेक गर्ग,संजय शर्मा उपस्थित रहे।
मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।
*विधायक प्रेमचंद पटेल* ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मितानिन बहनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। सबसे अधिक कार्य मितानिन द्वारा की जाती है।
*डॉ.पवन सिंह ने कहा* कि “गांव का हर परिवार जब स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक होगा,तभी स्वस्थ पंचायत का सपना साकार होगा।
स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष चर्चा
सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता अभियान और पोषण जागरूकता को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
डॉ.पवन ने आगे कहा मितानिन बहनों को संबोधित करते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। सम्मेलन में 500 से अधिक मितानिन बहनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
मितानिन बहनों की बड़ी भागीदारी
सम्मेलन में जिलेभर से पहुंची 500 से अधिक मितानिन बहनों ने स्वास्थ्य,स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजेश यादव (प्रदेश सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं जिला संयोजक मितानिन), रघुराज उइके (पूर्व सदस्य युवा आयोग), संजय शर्मा (जिला महामंत्री कोरबा), अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह,पियुष अग्रवाल,मन्नू राठौर,अनुराग दुहलानी, सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण तथा अधिक संख्या में मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।
स्वस्थ पंचायत निर्माण का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर स्वस्थ,स्वच्छ और सशक्त पंचायत निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ रश्मि सिंह, महिला बाल विकास विभाग से चारूलता बंजारे, एम टी का नाम – संध्या दुबे ,अन्नू नेटी, देव कुमारी सुनीता निर्मलकर अनीता यादव सुहाना महंत, कल्याणी जगत, अनीता कंवर, तीज बाई, विमला कवर, ममता चौहान, संगीता कवर, रामकुमारी ,अमृत बाई ,रेखा पटेल, कौशल्या यादव जम्मू जी राठौर ,विजय लक्ष्मी मंजू कंवर, पूर्णिमा महंत, कमलेश लहरे , बेबी कर दुबराज यादव, बेबी कवर, बी.सी .- ओमप्रकाश डिक्सेना, एसपीएस – लीला देवी पिल्ले , रुक्मणी यादव ,एएनएम – रेखा कवर, सावित्री मानिकपुरी , कुंती मिरी ,संत कुमारी , ग्राम पंचायत (सलोरा ख )के सरपंच – लक्ष्मीकांत एवं ग्राम पंचायत (धनराश )के सरपंच पूर्णिमा कवर को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण पत्र भी दिया गया ।
इसी प्रकार दुबराज, जांभोजी ,बेबी ,अमृत, ममता ,सुहाना ,लक्ष्मी रामेश्वरी को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण दीया गया।
कुल 156 आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें स्वास्थ्य विभाग से 77 आवेदन, महिला बाल विकास से 05, पीएचई से 28, जनपद पंचायत से 24, खाद विभाग से 9, अनुभागीय अधिकारी कार्यालय से 11 आवेदन, विधायक महोदय से दो आवेदन प्राप्त हुए । मितानिन कार्यालय के साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश डिक्सेना एवं आभार व्यक्त लीला पिल्लई ने की।




