Uncategorized

अधिवक्ता संघ के द्वारा कटघोरा को जिला बनाओ अभियान में पौड़ी तानाखार विधायक भी शामिल

 

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल )स्थित अधिवक्ता संघ बार रूम में पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री तुलेश्वर सिंह जी का आगमन हुआ। अधिवक्ता संघ कटघोरा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

oplus_131074

इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ता साथियों से आत्मीय मुलाकात की तथा क्षेत्र की न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा भी किया गया।

Oplus_4

इसके पश्चात विधायक महोदय ने अधिवक्ता संघ कटघोरा द्वारा “कटघोरा को जिला बनाओ” की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुँचकर आंदोलन को अपना खुला समर्थन प्रदान किया।

oplus_131074

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की इस जनभावना को शासन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए वे सदैव साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर अधिवक्ता साथियों ने भी एकजुट होकर कटघोरा को जिला बनाए जाने की मांग को मजबूती से उठाया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button