Uncategorized

शांति समिति की बैठक संपन्न 

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल )27 फरवरी दिन शुक्रवार को सायं 5:00 बजे एसडीएम सभा भवन में शांति समिति की बैठक संपन्न हुआ ।बैठक में होली एवं ईद पर्व पर शांति पूर्वक मनाने के लिए सुझाव मांगे गए।

एसडीएम साहब तन्मय खन्ना ने कहा कि होली एवं ईद पर्व के पूर्व नगर पालिका,पुलिस,पत्रकार एवं अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है, सभी लोगों से सुझाव भी मांगा गया है। ताकि दोनों पर्व शांति पूर्वक त्यौहार मना सके । पता चला है कि यहां तो बहुत पहले से ही शांति पूर्वक त्यौहार मनाते आ रहे है। कुछ स्थानों में जैसे सार्वजनिक स्थान, चौक, चौराहों एवं तालाबों में पुलिस की व्यवस्था किया जाएगा। यहां तो एक जगह होली नहीं मनाया जाता बल्कि अलग अलग अपने अपने घरों में होली मनाया जाता है।

थानेदार धरम नारायण तिवारी ने कहा कि शांति समिति सुरक्षा की बैठक में कहा गया कि चौक ,चौराहे सार्वजनिक स्थान एवं स्नान करने की जगह पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था की जाएगी ।दोषी लोगो पर कडी कार्यवाही की जावेगी। कानून का उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा।

पवन अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल पार्षद ने कहा कि नगर कटघोरा में शांतिपूर्वक एवं सौहार्द पूर्वक होली मनाया जाता है।इस वर्ष भी मनाया जाएगा

शांति समिति सुरक्षा की बैठक में नगर पालिका परिषद अधिकारी सीएमओ छितिज गड़बोले , राजेश्वरी जात्रा पार्षद राजू दास दीवान पार्षद , मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, आलोक पांडे, अमित जायसवाल, सलीम , रोशन, फ़राज़,एवं सभी कार्यालय के अधिकारी, प्रतिनिधि,वरिष्ठ जन एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button