हनुमान चालीसा के 100 वे सप्ताह पाठ के अवसर पर संगीत के साथ सुंदर कांड का आयोजन
बुजुर्गों का सम्मान

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल कांति न्यूज से )हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम के 100 वें सप्ताह के अवसर पर दिनांक 24/02/2026 मंगलवार को नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड क्र 05 नवागाॅव के 75+ वरिष्ठजनों का सम्मान समिति के सदस्यों द्वारा किया गया, उनके सम्मान में रोली तिलक लगाकर साल ,श्रीफल व हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट किया गया तथा उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की गई।
75 वर्ष से अधिक जिन बुजुर्गों का स्वागत किया गया उनके न क्रमशः
छेदी लाल नायक , मनहरण लाल कश्यप , लखन लाल कौशिक
, माखनलाल कौशिक
, राम गोविन्द गोभिल , बलराम प्रसाद गोभिल , महेश राम राज, ज्ञान दास दीवान , भरत लाल जायसवाल ,मानिक दास दीवान , सालिक दास दीवान , शत्रुघ्न लाल पांडे ,गोकुल प्रसाद डिक्सेना, देव प्रसाद गोभिल , ईश्वर प्रसाद कश्यप , समय लाल कश्यप, राधे लाल नायक, मधुसूदन चौहान , डी पी श्रीवास
राम लाल , श्याम लाल भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री हरि सत्संग समिति कटघोरा की बहनों ने सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ किया। समाज सेवी पवन अग्रवाल और पंडित मुरारी लाल त्रिपाठी ने घन्यवाद दिया। त्रिपाठी महराज जी ने कहा कि
सुख, शांति व समृद्धि के लिए समाज में वृद्धजनों के जीवन के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। आप लोग भाग्यशाली हैं, जिनके वृद्ध माता पिता घर-परिवार के साथ निवासरत हैं। महराज ने आगे कहा कि धर्म जागरण के लिए इस पुनीत कार्य को हमेशा करते रहना चाहिए। बड़ी संख्या उपस्थित माताओं बहनों का भी महराज जी ने सम्मान किया । पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिव गोपाल गोभिल का साल, श्रीफल व हनुमान चालीसा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वास्थगत कारणों से ईश्वर प्रसाद कश्यप और श्रीमती शांति देवी गोभिल का स्वागत उनके जाकर किया गया, जिसके अंतर्गत कुंतल कश्यप, मनोज गोभिल व ब्रह्म प्रकाश कश्यप द्वारा साल ,श्रीफल व हनुमान चालीसा पुस्तक भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर नरेन्द्र अग्रवाल, निरंजन गोभिल, प्रदीप श्याम, जितेंद्र जायसवाल व साथियों द्वारा भोग प्रसाद वितरण किया गया तथा कमल गोभिल द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए श्री हनुमान भक्त समिति के प्रति कृपादृष्टि बनाए रखने का आव्हान किया। काफी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।




