Uncategorized

राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रार्जुन के स्तुति गीत की रिकॉर्डिंग संपन्न।।।।

 

मध्य प्रदेश (सत्यम जयसवाल)

अखिल भारतीय

प्रदेश जायसवाल सांस्कृतिक मंच की ओर से जायसवाल कल्चुरी समाज के आराध्य राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रार्जुन जी के स्तुति गीत की रिकॉर्डिंग आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में संपन्न हुई।।

भगवान सहस्त्रार्जुन जी पर आधारित इस म्यूजिक एलबम में सहस्त्रार्जुन स्तुति,आरती,चालीसा, इत्यादि को समाविष्ट किया गया है।।इन गीतों को जायसवाल समाज की उदयोन्मुख गायिका कु तनिष्का सचिन जायसवाल की आवाज में तथा संगीतकार शैलेन्द्र टिकारिया के संगीत निर्देशन में ध्वनिमुद्रित किया गया है।संगीत संयोजन सिद्धांत टिकरिया इनका है।

TM Music Studio में यह रिकॉर्डिंग संपन्न हुई।जल्द ही इस एलबम का भव्य विमोचन कर इसे संपूर्ण भारत में प्रकाशित किया जाएगा ऐसी घोषणा आखिल भारतीय जायसवाल सांस्कृतिक मंच की ओर से की गयी है।।

*नितेश जायसवाल*

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

मो न 94223 07000

Related Articles

Back to top button