नगर पालिका अध्यक्ष पति की खुले आम दादागिरी

-कटघोरा-छुरी
कला जिले के कटघोरा-क्षेत्र में नगर पंचायत की खुले आम दबंगई ।
जिसमें अध्यक्ष पति की खुले आम दादा गिरी दिख रही है। इसका वीडियो वायरल हो चुका।
निकटतम सूत्रों के जानकारी मिली है कि आज दोपहर गोड़मा नाला के पास बने व्यावसायिक परिसर वाहन शोरूम के सामने से गुजरते वक्त नगर पंचायत छुरीकला में पदस्थ उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल की कार को ओवरटेक करके रोका गया और इसके बाद उसे कार से उतार कर अध्यक्ष पति और उसके साथ आए कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की की गईऔर गाड़ी में बिठाकर ले चलने की बात करते हुए अश्लील गाली गलौज करते मारपीट को खुलेआम अंजाम दिया गया। फिर उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर कहीं ले गया।
पूरा मामला आमरण अनशन वाले ठेकेदार अनिल अग्रवाल के रुके हुए भुगतान का चेक जारी करने हेतु बनाए गए अंतिम भुगतान के प्रतिवेदन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटनाक्रम को लेकर जहां नगर पंचायत की कार्यशैली सवालों के घेरे में पहले से ही है वहीं बताया जा रहा है कि आज चंद्रप्रकाश जायसवाल छुट्टी के लिए आवेदन देने नगर पंचायत कार्यालय गया हुआ था। वहां आवेदन देकर वह वापस घर की ओर लौट रहा था कि रास्ते में अध्यक्ष के पति प्रीतम देवांगन ने चंद्रप्रकाश को रोकना चाहा किंतु वह रुके बगैर आगे बढ़ते चले गया और इसके बाद कार को ओवरटेक कर रोकने के साथ ही घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गया।
मामले में रिपोर्ट लिखाई जाती है या फिर दबंगई के डर से यूं ही सब कुछ रफा-दफा कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि डर के मारे उप अभियंता घर से नहीं मिल रहा है।




