Uncategorized

नगर पालिका दुकान का किराया न देने पर 7 दुकानें सील ,व्यापारियों में हड़कंप

 

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) 10फरवरी को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत शॉपिंग परिसर में बकाया राशि किराया न देने पर नगर पालिका के सी एम ओ एवं उनके कर्मचारियों द्वारा तालाबंद किया गया, जिसमें सात दुकाने जिसमें सुलेमान,शाहिद, हूरसेद बेगम ,गुलाम हसन, सरोज मिश्रा एवं धमेंद्र को समय में किराया न देने के कारण दुकान को सील कर दिया गया। कुछ दुकानदारों द्वारा तत्काल राशि जमा किया गया,जिसमें नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल है। नगर अनेक दुकानें भी संचालित है।

तालाबंदी के भय से शॉपिंग दुकान के संचालकों द्वारा आज हड़कंप मचा हुआ है।

कुल सात दुकानदारों द्वारा द्वारा पांच लाख 5,27,998 (पांच लाख सत्ताईस हजार नौ सौ अनतांबे) नगद जमा किया गया।

Related Articles

Back to top button